• January 24, 2024
  • POOJA TIRPATHI
  • 1

Happy Republic Day: भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाता है। भारतीय गणतंत्र दिवस भारत गणराज्य में हर साल 26 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय दिवस है। यह खास दिन भारत के इतिहास में एक अलग अहमियत रखता है। इस साल देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाने वाला है। गणतंत्र दिवस पुरे देश मे बडी धूमधाम से मनाया जाता है। आइये जानते हैं, इस दिन के इतिहास और इसके महत्व के बारे में-

हर एक दिल में हिंदुस्तान है,

राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है

भारत माँ के बेटे है हम,

इस मिटटी पर हम सब को अभिमान है

republic day 2024, republic day 2024 parade, 75th republic day 2024, india republic day, republic day, happy republic day 2023, happy republic day 2023, republic day speech, republic day drawing, republic day quotes.

Happy Republic Day
Happy Republic Day of India : 26 जनवरी को ही क्यों मनाते है "गणतंत्र दिवस" 1

इन्हें भी पढ़े : Republic Day Images: 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस की आकर्षक फोटो एवं देशहित कोटेशन शायरी

Happy Republic Day : आइए जानते है गणतंत्र दिवस क्यों मनाते है ?(Let Us Know Why We Celebrate Republic Day)?

Happy Republic Day : हर देशवासी प्रति वर्ष 26 जनवरी (26 January) को पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाता है। गणतंत्र दिवस मानाने का मुख्य कारण यह है कि इस दिन भारत का गणतंत्र और सविंधान लागू हुआ था। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह उस दिन को चिन्हित करता है, जब 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत की संविधान सभा ने 26 जनवरी 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और यह 1950 को लागू हुआ। इसलिए उस दिन से 26 जनवरी को भारत में गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day) के रूप में मनाया जाने लगा।

इन्हें भी पढ़े : विजय दिवस क्यों मनाया जाता है ?

जानें 26 जनवरी को ही क्यों लागू किया संविधान : Happy Republic Day

Happy Republic Day: पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। इसी दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फेहराया था। आजादी से पहले 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था। 26 जनवरी 1950 में इस दिन संविधान लागू किया गया था, जिसके कई कारण थे। देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। वहीं 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। इस दिन ही भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।

Happy Republic Day: 26 जनवरी को संविधान लागू करने का एक प्रमुख कारण यह भी है, कि सन् 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी। सन् 1929 को पंडित जवाहर लाल नेहरू की अध्यक्षता में इंडियन नेशनल कांग्रेस के जरिये एक सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें इस बात का ऐलान किया गया कि अंग्रेजी सरकार, भारत को 26 जनवरी 1930 तक डोमिनियन स्टेटस का दर्जा दे।

इस दिन पहली बार भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था। 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने तक 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता था। 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज घोषित करने की तारीख को महत्व देने के लिए 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day) घोषित किया गया।

republic day images
Happy Republic Day of India : 26 जनवरी को ही क्यों मनाते है "गणतंत्र दिवस" 2

Happy Republic Day : गणतंत्र दिवस समारोह

Happy Republic Day: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता है। इसके बाद खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी जाती है। गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day) को भारत की राजधानी दिल्ली में बहुत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर हर साल इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन (राष्ट्रपति के निवास) तक राजपथ पर भव्य परेड भी होती है। इस परेड में भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना आदि की विभिन्न रेजिमेंट आदि सभी हिस्सा लेती हैं।

Happy Republic Day: दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान :

Happy Republic Day: आजादी के साथ ही देश के लिए एक संविधान की आवश्यकता हुई, इसे बनाने के लिए एक संविधान सभा का गठन हुआ था। इस सभा ने 9 दिसंबर, 1946 से संविधान बनाने का काम शुरू किया। भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे। जबकि संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर थे। डॉ. अंबेडकर ने भारत के संविधान को बनाने में एक अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी वजह से डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता भी कहा जाता है।

Happy Republic Day: भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसे बनाने में पूरे 2 साल, 11 माह, 18 दिन लगे थे। इसके बाद 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा ने अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को देश का संविधान सौंपा था। यही कारण है कि हम हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाते है।

Happy Republic Day: गणतंत्र दिवस कैसे मनाते हैं?

Happy Republic Day: गणतंत्र दिवस पूरे भारत में बड़े ही उत्साह और हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्वतंत्र भारत के संविधान का सम्मान करा जाता है। स्कूल, कॉलेज व अन्य सभी संसथानो में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। नई दिल्ली में इंडिया गेट पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस खास दिन पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड होती है।

परेड की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रपति करते हैं और इसका आयोजन रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करने के साथ ही यह कार्यक्रम भारत की संस्कृति का भी प्रतीक है। गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day) का यह कार्यक्रम भारत देश के शहीदों को भी श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने अपने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। इंडिया गेट पर भारत के प्रधान मंत्री द्वारा अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों का सम्मान किया जाता है। 

आन बान शान देश की, देश की हम संतान है

तीन रंगों से रंगा तिरंगा, अपनी यही पहचान है

Happy Republic Day: वीर सैनिकों को परम वीर चक्र, अशोक चक्र और वीर चक्र के रूप में पुरस्कार भी प्रदान किये जाते हैं। साथ ही 21 तोपों की सलामी, राष्ट्रीय ध्वज फहराना और राष्ट्रगान जैसे कार्यक्रम भी होते है। वीरता पुरस्कार के विजेता सैन्य जीपों में राष्ट्रपति को सलामी देते हैं। इसके बाद भारत की ओर से अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है। मार्च-पास्ट करते सशस्त्र बल, पुलिस और राष्ट्रीय कैडेट कोर के सदस्य भी नज़र आते है, जिसमें भारत के राष्ट्रपति विभिन्न रेजिमेंटों की सलामी स्वीकार करते हैं। परेड का समापन तब होता है, जब भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमान जनपथ के पास से उड़ान भरते हैं।

Happy Republic Day: गणतंत्र दिवस से जुड़े रोचक तथ्य :

Republic Day in Hindi से जुड़े कुछ रोचक तथ्य यहां दिए गए हैं-

  1. संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसंबर, 1946 को नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन हॉल (Constitution Hall) में हुई, जो अब संसद भवन का केंद्रीय कक्ष है।
  1.  दिल्ली में 26 जनवरी 1950 को पहली गणतंत्र दिवस परेड, राजपथ पर न होकर इरविन स्टेडियम (जिसे अब नेशनल स्टेडियम कहा जाता है) में हुई थी पहली परेड में लगभग 3000 सेन्यकर्मियों और 100 एयरक्राप्ट में हिस्सा लिया था 
  1. राजपथ पर साल 1955 में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड शुरू हुई थी। 
  1.  गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम राजपथ पर होता है और राष्ट्रपति झंडा फहराते है।  
  1.  देश का पहला गणतंत्र दिवस उस समय के इरविन स्टेडियम (जिसे अब नेशनल स्टेडियम कहा जाता है) में मनाया गया था, जिसे अब हम मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के नाम से जानते है। 
  1. गणतंत्र दिवस की परेड की दूरी लगभग 5 किलोमीटर (Km) से अधिक होती है।
  1. 26 नवंबर 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत का संविधान बनाया था, लेकिन इसे लागू 26 जनवरी 1950 में किया गया था।
  1. 26 जनवरी को भारत गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है, क्योंकि 26 जनवरी 1950 को 10 बजकर 18 मिनट पर भारत का संविधान लागू हुआ था।
  1. भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जिसमें 22 लेखों और 12 अनुसूचियों में विभाजित 444 लेख हैं।
  1. गणतंत्र दिवस समारोह के दिन भारत रत्न, पद्म भूषण और कीर्ति चक्र जैसे अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

आओ हम सब एक धरा पर,

                      राष्ट्रीय पर्व मनाते हैं

 26 जनवरी हो हर्षोल्लास भरा,

                  ऐसा एक राष्ट्र बनाते हैं

2024 में कौनसा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा?

75वां गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस क्यों मनाते हैं?

यह देश में संविधान लागू होने की याद में मनाया जाता है।

भारत में संविधान दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

26 जनवरी

इन्हें भी पढ़े :

गाँधी जयंती 2023 आओ कुछ संकल्प ले, गाँधी जी के बारे में बहुत खास

विजय दिवस क्यों मनाया जाता है ?

1 comment on “Happy Republic Day of India : 26 जनवरी को ही क्यों मनाते है “गणतंत्र दिवस”