• August 14, 2024
  • Kareena Sen
  • 1

Independence Day Essay In Hindi – 15 अगस्त 1947 को हमारी इस मातृभूमि का पहला स्वतंत्रता दिवस था | आज जिस भूमि को हम अपना आज़ाद वतन मानते हैं | उसे आज आज़ाद हुए 78 साल हो चुके हैं | | सोने की चिड़िया से ब्रिटिश कॉलोनी बनने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में से एक बनने का भारत देश का सफर लंबा सराहनीय और विख्यात रहा है | आज हम जिस आज़ादी की हवा में सांस ले पा रहे हैं | वह हमें हमारे पूर्वजों के बड़े संघर्षो के कारण मिली है | हमें यह आज़ादी दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों ने 200 सालो तक अंग्रेज़ो से आज़ादी पाने के लिये संघर्ष किया। हमारे भारत को 15 अगस्त, सन 1947 को अंग्रेज़ो से आज़दी मिली थी | भारत ने 15 अगस्त , सन 1947 को देखी थी ,आजाद भारत की पहली सुबह देखी थी |

Independence Day Essay In Hindi
Independence Day Essay In Hindi : 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध जाने कैसे लिखें - 1

Independence Day Essay In Hindi

Independence Day Essay In Hindi – इसलिए आजादी का यह जश्न पूरे देश में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन विद्यार्थि बहुत उत्साहित होते है | और साथ ही देश भर के स्कूलों में इस अवसर को उत्साह के साथ मनाते हैं | देश के बच्चे और युवा ही इसका महत्वपूर्ण भविष्य है | इनमें देशभक्ति की भावना जगाने के लिए निबंध लेखन, स्पीच कॉम्पीटीशन्स, नाटक, पेट्रियोटिक गीत और नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं | जिनमे ज्यादातर छोटे बच्चे बढ़-चढ़ के हिस्सा लेते हैं |

Independence Day Essay In Hindi – लेकिन हमारी इस आजादी की एक लंबी और कठिन यात्रा के दौरान कई लोगों ने अपनी जान गवा दी | और कई दशक जेल में बिताए , और अंग्रेजों द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना भी सही। भारत की आज़ादी में कई लोगो के बलिदान और त्याग भी शमिल है , हम उन महान क्रांतिकारियों को हमेशा याद करते रहेंगे। कई बार आजादी के विषयों को लेकर परीक्षाओं में निबंध लिखने के लिए कहा जाता है | और बड़े बड़े इंटरव्यू में भी देश की स्वतंत्रता से संबंधित सवालो को पूछा जाता हैं |

Independence Day Essay In Hindi – इसलिए हम इस ब्लाॅग पोस्ट के माध्यम से देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर Independence Day Essay In Hindi के बारे में विस्तार से जानेंगे। और इस ब्लॉग पोस्ट में आपको 100, 200 और 500 शब्दों में Swatantrata Diwas Par Nibandh के कुछ सैम्पल्स दिए गए हैं। जिन्हे आप देख सकते है |

15 अगस्त 2024 (Independence Day Essay In Hindi) स्वतंत्रता दिवस पर निबंध कैसे लिखें

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 100 शब्दों में

100 शब्दों में Independence Day Essay In Hindi कुछ इस प्रकार है –

Independence Day Essay
Independence Day Essay In Hindi : 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध जाने कैसे लिखें - 2

Independence Day Essay In Hindi

1.

गूंज रहा है दुनिया में हिंदुस्तान का नारा चमक रहा है | आसमान में तिरंगा हमारा

Independence Day Essay In Hindi

2.

रात के अंधियारे में जब तक रुतबा रहेगा चाँद का |
कारगिल की चोटियों पर तब तक फैरता रहेगा तिरंगा शान का ||
धरती क्या आसमान में डंका बजेगा हिंदुस्तान नाम का |

Independence Day Essay In Hindi

Independence Day Essay In Hindi – 15 अगस्त, 2024 , ब्रिटिश कोलोनिल राज से भारत का 78वां स्वतंत्रता दिवस है | यह एक ऐतिहासिक दिन है , और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है | स्वतंत्रता दिवस, हर भारतीय के लिए एक गौरवशाली दिन है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत दिल्ली के लाल किले पर प्रधान मंत्री द्वारा होती है | इस दिन देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज को फहराते है | इस दिन को 15 अगस्त के दिन पूरे देश में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। और हमइस दिन को विशेष रूप से मनाते हैं | क्योंकि इस दिन 15 अगस्त , सन 1947 में इस दिन भारत ने अंग्रेज़ो से आजादी प्राप्त की थी। स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश के वीर शहीदों और महान क्रांतिकारियों को हमेशा याद करने और उनके समर्थन में एकजुट होने का मौका देता है। जिन्होंने हमारी आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दे दी | स्वतंत्रता दिवस हमें भारत माता की उन्नति और प्रगति के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है | हमें यह दिवस भारतीय संस्कृति, संविधान और स्वतंत्रता के महत्व को समझने का भी अवसर प्रदान करता है। इस दिन से हमें समर्पण और देशभक्ति के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलता है | ताकि हम देश को और समृद्ध और समर्थ के साथ बना सकें।

15 अगस्त 2024 (Independence Day Essay In Hindi) स्वतंत्रता दिवस पर निबंध कैसे लिखें जाने

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 200 शब्दों में –

200 शब्दों में Independence Day Essay In Hindi कुछ इस प्रकार है –

 Happy Independence Day Essay In Hindi
Independence Day Essay In Hindi : 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध जाने कैसे लिखें - 3

Independence Day Essay In Hindi

3.

स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूँगा”| – बाल गंगाधर तिलक

Independence Day Essay In Hindi

4.

वतन के जां-निसार हैं वतन के काम आएंगे |
हम इस ज़मीं को एक रोज़ आसमां बनाएंगे ||
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं |

Independence Day Essay In Hindi

Independence Day Essay In Hindi -15 अगस्त , सन 1947 भारतीय स्वतंत्रता दिवस देश के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। और 15 अगस्त 2024 को ब्रिटिश कोलोनियल राज से हमारे देश की आजादी की 78वीं वर्षगांठ है। भारत देश को सन 1947 में आजादी मिल गई थी | लेकिन हमारे लिए आजादी की लड़ाई कई वर्षों लंबी और कठिन थी |

Independence Day Essay In Hindi – स्वतंत्रता की इस लड़ाई का नेतृत्व विख्यात नेताओं और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों ने किया। जिन्होंने अपना खून पसीना बहाकर, अपने भविष्य का निःस्वार्थ त्याग कर दिया | और , अपने जीवन का बलिदान दिया | और करोड़ों भारतीयों को ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस हमारे पूर्वजों के इन बलिदानों की याद हमेशा दिलाता है। यह हमें अपनी स्वतंत्रता को संजोने और राष्ट्र की भलाई के लिए काम करने की प्रेरणा देता है। स्वतंत्रता दिवस , हर साल 15 अगस्त के दिन भारत में खुशियों और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

Independence Day Essay In Hindi – यह दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है | , क्योंकि इस दिन सन 1947 में भारत देश ने अंग्रेज़ो से आजादी प्राप्त की थी। इस दिन हमे स्वतंत्रता दिवस यह याद दिलाता है कि कैसे हमारे पूर्वजों ने शक्ति, संघर्ष और द्रण संकल्प से स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। यह दिन हमें देशभक्ति, साहस और समर्पण के महत्व को समझाता है। स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले वीर शहीदों की स्मृति (याद ) में, हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं और उनके बलिदानो को सराहते हैं।

Independence Day Essay In Hindi – स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए भारतीय संस्कृति, संविधान और एकता का एक प्रतीक है। यह दिन हमें स्वतंत्रता के महत्व को समझने का दिन होता है | और साथ ही अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर भी प्रदान करता है। स्वतंत्रता दिवस के इस पवित्र अवसर पर, हमें एकजुट होकर रहने और देश के विकास में सहयोग करना चाहिए | और साथ ही स्वतंत्र भारत के सपने को साकार बनाने के लिए समर्थ होना चाहिए। इस दिन को मनाने के लिए पूरा देश एक साथ हो जाता है। माननीय देश के प्रधान मंत्री नई दिल्ली में लाल किले पर भारतीय ध्वज (तिरंगे) को फहराते हैं। देश के सभी राज्यों में राज्याधिकारी एवं अन्य नेता राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं | और आज़ादी के जश्न के गीत गाते हैं | और साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमो को आयोजित करते हैं | जिस से हमारे अंदर एकता और गौरव की भावना का नया निर्माण होता हैं | इस दिन हमें देश के समृद्धि, समर्थता और समाज के सामर्थ्य के प्रति सकारात्मक सोचने का मौका मिलता है। हम इस खास अवसर पर देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लेते हैं | और एक सशक्त, समृद्ध, और समरस्थ भारत का सपना देखते हैं।

15 अगस्त (Independence Day Essay In Hindi) स्वतंत्रता दिवस पर निबंध कुछ इस तरह लिखे

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 500 शब्दों में

500 शब्दों में Independence Day Essay In Hindi कुछ इस प्रकार है

 Happy Independence Day Essay
Independence Day Essay In Hindi : 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध जाने कैसे लिखें - 4

Independence Day Essay In Hindi

5.

“तिरंगा सिर्फ आन या शान नहीं है हम भारतीयों की जान है”

Independence Day Essay In Hindi

6.

जहा इंसानियत को पहला दर्जा दिया जाता है |
वही मेरा देश हिंदुस्तान है ||
स्वतंत्रता दिवस की बधाई |

Independence Day Essay In Hindi

Independence Day Essay In Hindi – सन 1857 की पहली स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन तक भारतीय जनता ने अनगिनत कठिनाइयों का सामना किया। और महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद ,रानी लक्ष्मी बाई, सरदार वल्लभभाई पटेल,सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, राजेन्द्र प्रसाद और अन्य विशाल स्वतंत्रता सेनानियों की कड़ी मेहनत, समर्पण एवं बलिदान ने इस अद्भुत उपलब्धि को संभव बनाया। सरोजिनी नायडू जैसे असंख्य नेताओं और सेनानियों की मेहनत और बलिदान को किसी प्रकाश की आवश्यकता नहीं है | देश को इन्हीं वीरों के बलिदान के कारण आजादी मिली, जिन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आज कुर्बान कर दिया | यह आजादी लोकतंत्र का जश्न है | जो की भारत के इतिहास में एक नये युग की शुरुआत का प्रतीक है।

Independence Day Essay In Hindi – स्वतंत्रता दिवस का प्रत्येक भारतीय के दिल में एक महत्वपूर्ण स्थान है | क्योकि यह हिन्दुस्तानियों की एकता और अटूट भाईचारे की विजय के साथ चिह्नित है। स्वतंत्रता दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर देशभक्त और समर्थ नेताओं के भाषणों द्वारा लोग भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण घटनाओं को याद करते हैं। जिन्होंने अपनी अपूर्व वीरता और संघर्ष के साथ भारतीय राष्ट्रीयता में गौरवपूर्वक रूप से साकार किया था। यह आज़ादी हमें 200 सालों की यातना, उत्पीड़न, युद्ध और बलिदान के बाद 15 अगस्त, सन 1947 को मिली | जो की ब्रिटिश कोलोनियल शासन से कड़ी मेहनत से हासिल की गई |

Independence Day Essay In Hindi – स्वतंत्रता दिवस , हर साल 15 अगस्त को भारत में उत्साह और भावुकता के साथ धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिवस हर भारतीय के लिए एक गर्व का संदेश है | और यह दिन राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता के महत्व को समझाता है। इस दिन शहीदों की स्मृति में भारतीय जनता एकजुट ,एक साथ होती है। इस दिन देश के महान क्रांतिकारियों को विशेष रूप से याद किया जाता है | और इसके साथ ही इस दिन राष्ट्रीय ध्वज समारोह की व्यापक धारावाहिकाएं एवं राष्ट्रीय गीतों के गायन, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर भाषण, नाटक आदि के कार्यक्रमो को आयोजित किया जाता हैं।

7.

“यह दिन है अभिमान का, है भारत माता के मान का ! नहीं जाएगा रक्त व्यर्थ, वीरों के बलिदान का”

Independence Day Essay In Hindi

8.

क्या हिन्दू, क्या मुस्लिम, क्या सिख और क्या ईसाई |
आओ मिलकर आजादी का पर्व मनाएं ||
क्योंकि, हम सब हैं भाई-भाई।
स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं ||

Independence Day Essay In Hindi

Independence Day Essay In Hindi – स्वतंत्रता दिवस , हर साल 15 अगस्त को भारत में उत्साह और भावुकता के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह दिवस हर भारतीय के लिए एक गर्व का संदेश है और राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता के महत्व को समझाता है। इस दिन को भारतीय संस्कृति, संविधान एवं स्वतंत्रता के महत्व को समझाने के लिए भी विशेष रूप से समर्पित किया जाता है।

Independence Day Essay In Hindi – हमारे देश की भारतीय संस्कृति विश्व में अपनी विविधता, समृद्धि और महत्व के लिए जानी जाती है। इस दिन देशवासियों को स्वतंत्रता के मूल अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने का भी प्रयास किया जाता है, जो की हमें न्याय, स्वतंत्रता, और समानता के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत हमारे देश के प्रधान मंत्री द्वारा नई दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रगान और इक्कीस तोपों की सलामी के साथ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने से होती है। इस दिन इस भव्य समारोह में कई सरकारी अधिकारी, विदेशी गणमान्य, स्कूली छात्र और इसके अलावा कई अन्य नागरिक शामिल होते हैं |

Independence Day Essay In Hindi – ध्वजारोहण के बाद,देश के माननीय प्रधान मंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं | और पिछले वर्षो में राष्ट्र की उपलब्धियों को दर्शाते हुए, आने वाले वर्षों के लिए राष्ट्र के दृष्टिकोण को सामने रखते हुए भाषण देते हैं | और विभिन्न जीवंत सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य ,गायन इत्यादि भारत की विविध विरासत और भारत की एकता को प्रदर्शित करते हैं | स्वतंत्रता की हवा में हमारा राष्ट्रीय ध्वज गर्व से ऊँचा लहराता है | स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे भारत देश में हर साल जोरों शोरों से मनाया जाता है। भारत की राजधानी दिल्ली से लेकर और सभी राज्य की राजधानियों और छोटे से छोटे गांव तथा कस्बों में सभी उत्साह से स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते हैं | और भारत के कोने-कोने में तिरंगा लहराता है | स्वतंत्रता दिवस समारोह देश के प्रति देशवासियों का प्रेम और देश के बेहतर भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता के साथ आयोजित किया जाता हैं। एवं सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में तिरंगा (ध्वज ) फहराया जाता है।

Independence Day Essay In Hindi – छोटे बच्चे अपने हाथों में भारतीय झंडे को लेकर बड़े हर्ष उल्लास और शान से घूमते नजर आते हैं | स्वतंत्रता दिवस यह उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है , जिन्होंने देश की आजादी के लिए अताह संघर्ष किया। यह भारतीयों में गर्व और देशभक्ति की गहरी की भावना पैदा करता है | उनसे अपनी कड़ी मेहनत से अर्जित स्वतंत्रता की रक्षा करने और उसे संजोने और देश की प्रगति में योगदान देने का आग्रह करता है। यह दिन महज़ एक बधाइयों और खुशियों का दिन ही नहीं है | स्वतंत्रता दिवस समारोह का सार केवल उल्लासपूर्ण समारोहों से परे है। स्वतंत्रता दिवस बच्चे, युवाओं और बुजुर्गों को उन चुनौतियों की याद दिलाता देता है | जिनका मुकाबला हमारे देश के पूर्वजों ने किया था | और साथ ही उन चुनौतियों की दस्तक के बारे में आगाह करता है | जो हमारे सामने हैं ,

Independence Day Essay In Hindi – स्वतंत्रता दिवस केवल स्मरणोत्सव और उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि हमारे स्वराज और राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का नवीनीकरण भी है। यह भारतीयों की एकता,उनकी समानता और इसके साथ ही उनकी सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को कभी न खोने देने के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर, राष्ट्रीय ध्वज फहराने, समारोह आयोजित करने, समाजसेवा कार्यों को प्रोत्साहित करने और अधिकारिक रूप से सरकारी दफ्तरों एवं उद्योगों में राष्ट्रीय गान का गायन करने का भी प्रयास किया जाता है। और इसके अलावा, स्वतंत्रता दिवस को जनजागरण, विशेष न्यूज़लेटर और मीडिया में विशेष रूप से भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, और राष्ट्रीय विचारधारा पर लेख प्रकाशित करके देशवासियों को भारतीय राष्ट्रीयता की महत्ता को समझाया जाता हैं।

Independence Day Essay In Hindi – इस दिन स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर, हमें अपने देश के विकास के लिए सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करने वाले देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देनी चाहिए। हमें अपने देश के लिए निर्माण कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हम अपने वीर शहीदों के समर्थन में सच्ची श्रद्धा प्रदर्शित कर सकें।

लता मंगेशकर का सबसे लोकप्रिय एवं सदाबहार गीत में बोले गए बोल “ए मेरे वतन के लोगों, ज़रा आँखों में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुर्बानी” हमारे स्वतंत्रता के सच्चे सार को हमेशा बया करता है |

15 अगस्त 2024 (Independence Day Essay In Hindi ) भारत के स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन का निबंध

1. स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।
2. यह दिन सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय त्योहारों में से एक है।
3. यह दिन औपनिवेशिक शासन से देश की आजादी का प्रतीक है।
4. अगस्त इस साल देश की स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ है।
5. यह दिवस मुख्यतः स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
6. माननीय प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
7. यह गौरव का दिन है, यह भारतीयों में अखंडता और एकता को दर्शाता है।
8. यह दिन ध्वजारोहण, परेड और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाया जाता है।
9. स्कूल, कॉलेज और अन्य संस्थान इस दिन को अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं।
10. स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक भारतीय की आत्मा और मन को उत्साहित करता है।

यह भी पढ़े Independence Day In Hindi- भारत के स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाने वाले ऐतिहासिक स्थलों को जाने –

Kareena Sen

मेरा नाम Kareena sen है | में एक ब्लॉगर हु और मेने B.Com की पढाई की है | अभी में ब्लोगिंग के साथ साथ MBA Finance कर रही हु | आर्टिकल लिखना मेरा शोक है , जिससे में आपकी मदद कर पाऊ.

https://sarkaripostfind.com/

1 comment on “Independence Day Essay In Hindi : 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस पर निबंध जाने कैसे लिखें –