26 January 2025 Speech: भारत में हर साल 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) बड़े जोरो-शोरों के साथ मनाया जाता हैं, इस साल 2025, में भी सम्पूर्ण भारत में 26 जनवरी के दिन 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा , जिसके लिए सभी जगहों पर विशेष प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई हैं ऐसे में सभी जगह स्कूलों,कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता हैं ,अगर आप एक स्टूडेंट हैं या 26 जनवरी के शुभ दिन पर आपको भी देना स्पीच (भाषण) तो आप नीचे दिए गए आसान व् सरल भाषणों से आइडिया लेकर अपना खुद का स्पीच तैयार कर सकते हैं |

26 January 2025 Speech
26 January 2025 Speech: साल 2025,गणतंत्र दिवस पूरे भारत में बड़े ही उत्साह और हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्वतंत्र भारत के संविधान का सम्मान किया जाता है। सभी जगह स्कूल, कॉलेज व अन्य सभी सरकारी व् निजी संसथानो में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। नई दिल्ली में इंडिया गेट पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। इस खास दिन पर दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड होती है |
Table of Contents
26 January 2025 Speech – गणतंत्र दिवस 2025 थीम
इस बार का विषय “स्वर्णिम भारत-विरासत और विकास” है, जिसका मकसद भारत की प्रगति की यात्रा को प्रतिबिंबित करते हुए इसकी गहरी सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करना है। इस बार गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति – प्रबोवो सुबियांटो शामिल होंगे। (26 January 2025 Speech)

26 January 2025 Speech
गणतंत्र दिवस पर भाषण कैसे दें (How to give a speech on Republic Day)
गणतंत्र दिवस पर भाषण देना एक गर्व और सम्मान का विषय है, क्योंकि यह अवसर हमारे देश की स्वतंत्रता और संविधान की गरिमा को मनाने का है। अपनी स्पीच की शुरुआत किसी महान स्वतंत्रता सेनानी के उद्धरण, या फिर किसी ऐतिहासिक घटना से करें, जो श्रोताओं को जोड़ सके। इससे आपका संदेश गहरे प्रभाव के साथ पहुंच सकता है और श्रोता ध्यान से सुनेंगे। (26 January 2025 Speech)
- स्पीच की शुरुआत दिल को छूने वाली बात से करें
- संविधान की गहराई और महत्व को समझाएं
- सच्ची कहानियों से प्रभाव डालें
- देश की एकता और विविधता को मनाएं
- सकारात्मक अंत और संकल्प की बात करें
- आत्मविश्वास से बोलें
- स्पीच में समय का ध्यान रखें
गणतंत्र दिवस के मौके पर – आसान छोटा सा भाषण
1. आदरणीय मुख्य अतिथि, मेरे अध्यापकगण और मेरे साथियों – आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है,आज का यह दिन हमारे लिए बेहद खास दिन हैं आज हम सभी यहाँ गणतंत्र दिवस मनाने के लिए इक्ट्ठा हुए हैं,और यह वह दिन था जब भारत लोकतांत्रिक गणराज्य बन गया,हमें इस दिन वह संविधान मिला जिसे भारत के लोगों ने खुद अपना भविष्य तय करने के लिए बनाया था, भारत को अंग्रेजों की गुलामी से 15 अगस्त 1947 को आजादी मिल गई थी, लेकिन हमारा कोई राष्ट्रीय संविधान नहीं था | बहुत विचार-विमर्श के बाद बाबा साहेब भीम राव अंबेडर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था , जिसका काम भारतीय संविधान तैयार करना था,बाबा साहेब अंबेडर की समिति ने जो संविधान तैयार किया उसे संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया गया और इसे देश में 26 जनवरी 1950 से लागू कर दिया गया |
हमारे संविधान ने हमें कई अधिकार दिए हैं, हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार है,और हमें इन अधिकारों का सदुपयोग करना चाहिए और साथ ही अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए | भारत की विविधता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है,हमें अपनी विभिन्नता को गर्व के साथ स्वीकार करना चाहिए और एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए | इसी के साथ एक बार फिर मैं आप सबको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं/देती हूँ जय हिन्द | (26 January 2025 Speech)
2. आदरणीय मेरे अध्यापकगण और मेरे प्रिय भाइयो बहनो – आज हमारा देश भारत चांद पर पहुंच चुका है,और विकसित देशों की लिस्ट में शामिल होने की दहलीज पर है, भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है,इतना ही नही आज हमारे देश में हर समाज के कमजोर और हाशिये पर पड़े तबकों का जीवन स्तर ऊपर उठाने और मुख्य धारा में लाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं चल रही हैं,अनुसूचित जातियों, जनजातियों, महिलाओं, गरीबों, किसानों,मजदूरों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं,विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कई पीढ़ियों के लोग हमारे गणतंत्र की अब तक की विकास-गाथा में अमूल्य योगदान के लिए प्रशंसा के पात्र हैं |
इसलिए आज हमें किसानों, मजदूरों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों, पुलिसबलों की भूमिकाओं की सराहना करनी चाहिए, देश की प्रगति में योगदान देने वाले प्रत्येक नागरिक की सराहना करनी चाहिए, हमें देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर जवानों, सैन्यकर्मियों को भी नहीं भूलना चाहिए | जो हमेशा किसी भी त्याग तथा बलिदान के तैयार रहते हैं,इनके जज्बे, शौर्य व हिम्मत को भी सलाम करना चाहिए, इसी के साथ एक बार फिर मैं आप सबको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं/देती हूँ जय हिन्द जय भारत | (26 January 2025 Speech)
3.प्रधानाचार्य द्वारा 26 जनवरी 2025 का भाषण – (आदरणीय अतिथिगण, सम्माननीय शिक्षकगण और मेरे प्यारे छात्रों)
सबसे पहले, मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। आज का दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन 1950 में हमारे देश भारत का संविधान लागू हुआ और हमें एक स्वतंत्र गणराज्य का दर्जा मिला। (26 January 2025 Speech)
हमारे संविधान का निर्माण भारतीय जनता के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया था। यह हमें समान अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का वचन देता है। आज हमें यह याद करने की आवश्यकता है कि हमारा संविधान न केवल हमें अधिकार देता है, बल्कि यह हमसे यह अपेक्षाएं भी रखता है। कि हमें अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
गणतंत्र दिवस का यह दिन हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और उसे निभाएं। आज हम जितना देश के लिए अच्छा काम करेंगे, उतना ही हमारा देश समृद्ध और शक्तिशाली बनेगा। इस अवसर पर हमें यह याद रखना चाहिए कि हम सभी का उद्देश्य केवल अपने लिए नहीं, बल्कि अपने राष्ट्र के लिए भी कार्य करना है। (26 January 2025 Speech)
आइए इस गणतंत्र दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि हम एकजुट होकर अपने देश को एक नया और उज्जवल भविष्य देंगे।
Happy Republic Day of India : 26 जनवरी को ही क्यों मनाते है “गणतंत्र दिवस”

26 January 2025 Speech
गणतंत्र दिवस – 2025 समारोह
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता है। इसके बाद खड़े होकर राष्ट्रगान (जनगणमन) गाया जाता है। फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दी जाती है। गणतंत्र दिवस को भारत की राजधानी दिल्ली में बहुत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर हर साल इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन (राष्ट्रपति के निवास स्थान) तक राजपथ पर भव्य परेड भी होती है। इस परेड में भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना आदि की विभिन्न रेजिमेंट आदि सभी हिस्सा लेती हैं। इस बार राष्ट्रपति प्रबोवो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे। (26 January 2025 Speech)
26 जनवरी 2025 भाषण की 10 सबसे आसान या सरल पंक्ति
- गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है।
- यह दिन भारत के संविधान लागू होने की याद में मनाया जाता है।
- भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।
- गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर इस दिन दिल्ली के राजपथ पर परेड और विभिन्न प्रकार की झांकियां निकाली जाती हैं।
- परेड में भारतीय सेना,नौसेना और वायुसेना की झलक देखने को मिलती है।
- हर राज्य अपनी संस्कृति को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत करता है।
- इस दिन भारत के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते हैं,और 21 तोपों की सलामी दी जाती है। वर्तमान राष्टपति – द्रौपदी मुर्मू (भारत के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत) | (26 January 2025 Speech)
- इस दिन स्कूलों में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत गाए जाते हैं।
- गणतंत्र दिवस पर हम अपने देश के वीर सैनिकों को सम्मान देते हैं।
- यह दिन हमें देशभक्ति और संविधान का सम्मान करना सिखाता है।
Republic Day Images: 26 जनवरी 2024 गणतंत्र दिवस की आकर्षक फोटो एवं देशहित कोटेशन शायरी
हमारी साईट पर इसी तरह लगातार अपडेट से जुड़े रहने के लिए हमारे पेज पर आये link नीचे दी गई है |
https://sarkaripostfind.com/ पर जाएं
हमारे सोशल ग्रुप्स से जुड़ें | व्हाट्सएप || टेलीग्राम || इंस्टाग्राम |
Some Common Questions Related To 26 January 2025
(1) इस साल 2025,26 जनवरी किस दिन मनाई जाएगी ?
साल 2025, में 26 जनवरी रविवार के दिन मनाई जाएगी | (26 January 2025 Speech)
(2) गणतंत्र दिवस पर भाषण कौन देता है
गणतंत्र दिवस पर भाषण राष्ट्रपति देता है | (26 January 2025 Speech)