• January 20, 2024
  • POOJA TIRPATHI
  • 1

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर का निर्माण, धर्म के विजय का प्रमाण

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या नगरी के बारे में ये तो सब जानते हैं कि यह भगवान राम की नगरी और हिंदुओं की आस्था का बड़ा केंद्र है। भगवान राम की नगरी अयोध्या हजारों महापुरषों की कर्मभूमि रही है। अयोध्या नगरी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जन्मभूमि और रघुवंशी राजाओं की राजधानी रही है। अयोध्या का अर्थ है ऐसा स्थान जहां कभी युद्ध न होता हो। कहा जाता है कि अयोध्या नगरी कौशल क्षेत्र की राजधानी थी, इसलिए इसे कौशल देश भी कहा जाता था। वाल्मीकि रामायण के पांचवें सर्ग में अयोध्या का विस्तार से वर्णन किया गया है।

हिंदुओं की प्राचीन पवित्र तीर्थ स्थल नगरी अयोध्या भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का प्राचीन धार्मिक नगर है। यह नगर पवित्र सरयू नदि के तट पर बसा हुआ है।  हिंदुओ के 7 पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है अयोध्या नगरी। जिसमें अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, काशी, कांची, अवंतिका और द्वारका है।

“राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी 

दीप जलाकर दिवाली मैं मनाउंगी

  राम आएंगे, राम आएंगे 

   जय श्री राम”

ayodhya
Ayodhya Ram Mandir: विस्तार से जाने, विश्व प्रसिद्ध भव्य राम मंदिर उद्घाटन के बारे में ? 1

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे अतिथि गण

Ayodhya Ram Mandir: नगरी में भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस बीच रामलला की पहली झलक देखने को मिल गयी है। गर्भगृह में भगवान राम को विराजमान कर दिया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी शामिल होंगे। इसके अलावा मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से भी इस समारोह में शामिल होने का आग्रह किया गया है। अतिथियों की लिस्ट में पॉपुलर टीवी शो ‘रामायण’ (Ramayan) में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Sunil Lahri) का भी नाम शामिल है। 

Ayodhya Ram Mandir: खिलाड़ियों को मिला अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण

Ayodhya Ram Mandir: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेल जगत के खिलाड़ियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। जिसमे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी सहित अन्य लोग भी शामिल है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ के अलावा रविंद्र जडेजा का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले और मिताली राज का नाम भी शामिल है।

Ayodhya Ram Mandir: खिलाड़ियों को मिला अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण

Ayodhya Ram Mandir: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खेल जगत के खिलाड़ियों को भी आमंत्रण भेजा गया है। जिसमे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी सहित अन्य लोग भी शामिल है। इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ के अलावा रविंद्र जडेजा का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले और मिताली राज का नाम भी शामिल है।

Ayodhya Ram Mandir: फिल्म इंडस्ट्री को भी मिला अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आमंत्रण

Ayodhya Ram Mandir: फिल्म जगत से अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित, कंगना रनौत, आशा भोसले, अरुण गोविल, दीपिका चिखालिया, नितीश भारद्वाज, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, आयुष्मान खुराना, रणबीर कपूर, मधुर भंडारकर व प्रसून जोशी आदि शामिल है।

पुरे भारत में खुशियां छाई है,

प्रभु श्री राम के स्वागत की शुभ घड़ी आई है। 

Ayodhya Ram Mandir
Ayodhya Ram Mandir: विस्तार से जाने, विश्व प्रसिद्ध भव्य राम मंदिर उद्घाटन के बारे में ? 2

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम की जन्मभूमि है अयोध्या, कण-कण में निवास करते है श्री राम :

कैसी थी अयोध्या : अयोध्या पहले कौशल जनपद की राजधानी थी। वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के बालकाण्ड में उल्लेख मिलता है कि अयोध्या 12 योजन-लम्बी और 3 योजन चोडी थी। वाल्मीकि जी ने रामायण में अयोध्या नगरी का विस्तार-पूर्वक  वर्णन किया है। रामायण में अयोध्या नगरी के सरयु नदी के तट पर बसे होने और अयोध्या नगरी के भव्य एवं  समृद्ध होने का उल्लेख मिलता है। उस समय अयोध्या में चोडी सड़के और बहुत बड़े-बड़े महल थे। इसके आलावा बगीचे और आम के बाग़ थे और साथ ही चोराहो पर लगने वाले बड़े-बड़े स्तंभ थे। उस समय हर व्यक्ति का घर राजमहल जैसा होता था। इस अयोध्या नगरी (Ayodhya Ram Mandir) में सुंदर-सुंदर, लम्बी और चोडी सड़के होती थी। महाराजा दशरथ ने अयोध्या पूरी को सजाया था।

क्या था जन्मभूमि का हाल : कहा जाता है कि भगवान श्रीराम के जल समाधि लेने के बाद ही अयोध्या नगरी (Ayodhya Ram Mandir) कुछ समय के लिए उजड़-सी गई थी, लेकिन श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पर बना महल वैसा का वैसा ही था। भगवान श्रीराम के पुत्र जिनका नाम कुश है, ने एक बार पुनः राजधानी अयोध्या का वापस से पुनर्निर्माण कराया था। इस निर्माण के बाद सुर्यवंश की अगली 44 पीढ़ियों तक इसका अस्तित्व आखरी राजा, महाराजा बृहदल तक अपने चरम पर रहा। महाराजा बृहदल की मृत्यु महाभारत युद्ध में अभिमन्यु के हाथो हुई थी। उसके बाद महाभारत के युद्ध के बाद अयोध्या उजड़-सी गई, लेकिन भगवन श्रीराम का अस्तित्व फिर भी बना रहा है।  

Ayodhya Ram Mandir: ऐसा होगा राम मंदिर :

ram mandir
Ayodhya Ram Mandir: विस्तार से जाने, विश्व प्रसिद्ध भव्य राम मंदिर उद्घाटन के बारे में ? 3

श्री हरि विष्णु के एक अवतार माने जाने वाले श्री राम एक व्यापक रूप से  पूजे जाने वाले हिन्दू राजा हैं। श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में बनाया जा रहा राम मंदिर एक हिन्दू मंदिर है। रामायण के अनुसार हिन्दू धर्म के प्रमुख देवता भगवान श्री राम का जन्मस्थान है। 5 अगस्त 2020 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन अनुष्ठान किया गया था और राम मंदिर का निर्माण आरंभ हुआ था।

अपने आराध्य की जन्मभूमि अयोध्या में उनका भव्य और दिव्य मंदिर में दर्शन करने का राम भक्तो का यह सपना अब पूरा होने वाला है

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। मंदिर निर्माण कार्य में छत का ढलाई कार्य हो चूका है। अक्टूबर 2023 में  प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जनवरी 2024 में मकर संक्रांति के बाद किसी भी शुभ मुहूर्त में भगवान रामलला को स्थाई मंदिर में विराजमान कर दिया जाएगा। भगवान रामलला के स्थाई मंदिर में विराजमान हो जाने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन भगवान रामलला के दर्शन व पूजन कर पाएंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर में जाने के लिए तीन मार्ग बनाए है।

पहला मार्ग राम पथ, दूसरा मार्ग जन्मभूमि पथ तथा तीसरा मार्ग भक्ति है। इन तीन पथ से होकर लाखो की संख्या में श्रद्धालु श्री रामलला भगवान के मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) पहुंचेंगे। भगवान श्री रामलला के मंदिर को इतना अद्भुत, सुंदर और मन मोहक बनाया जा रहा है कि जब यह मंदिर बनकर तैयार हो जायेगा, तो सभी राम भक्तों के मन को मोह लेगा।

खास बात यहाँ है कि, भगवान रामलला के मंदिर को इस तरह बनाया जा रहा है कि रामनवमी के दिन दोपहर में भगवान रामलला के मस्तक को सूर्य की किरण प्रकाशित करेगी, जिसके लिए विशेषज्ञों की टीम भी लगाई गई है।

22 जनवरी 2024 को होगा श्री राम मंदिर का उद्घाटन :

अयोध्या में श्री राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां पूरे जोरों-शोरों से हो रही है। अयोध्या (Ayodhya Ram Mandir) में श्री राम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह 22 जनवरी 2024 को होने वाला है। इस समारोह में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित करीब सात हजार लोगों को प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह में आमंत्रित किया गया। इसे देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के सख्त इंतेजाम किए है। श्री राम मंदिर के उद्धाटन के दिन प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए राम भक्तों की भारी भीड़ अयोध्या में देखने को मिलेगी।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में हो रहे है सुरक्षा के कड़े इंतेजाम :

श्री राम की नगरी अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। मोहल्ले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी. अयोध्या के हर चौराहों और जो स्थान महत्वपूर्ण है वहां पर सीसीटीवी केमरे लगाए जा रहे है। जिससे अध्योध्या में चल रही हर प्रकार की हलचलों पर नजर रखी जाएगी और साथ ही ड्रोन की व्यवस्था भी है।

लगभग 318 खंभों पर खड़ा होगा : रामलला का मंदिर (Ayodhya Ram Mandir)

श्री राम की पावन जन्मभूमि पर तैयार हो चूका है, श्री रामलला का भव्य मंदिर (Ayodhya Ram Mandir)। लगभग 120 एकड़ भूमि पर 5 गुंबदों वाला तीन मंजिला मंदिर दुनिया में कहीं नहीं है। लगभग 161 फीट ऊंचा होगा श्री रामलला का मंदिर और तीन तलों पर 106-106 खंभे लगे हुए है। प्रत्येक खंभों की ऊंचाई 14 फीट व 6 इंच होगी। हर खंभे में 16 मूर्तियां तराशी जाएंगी। जानकारी के अनुसार पता चला है कि गर्भगृह (Garbhagriha) में रामलला की चल मूर्ति स्थापित की जाएगी। वहीं राम मंदिर का गर्भगृह 10.50 मीटर लंबा होगा। इसके अलावा राम भक्‍त 32 सीढ़ियां चढ़कर श्री रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यही नहीं इसके अलावा इसका एंट्री गेट पूरब दिशा की ओर होगा और सुग्रीव किला से सीधा रास्ता राममंदिर के गर्भगृह तक पहुंचेगा।

निष्कर्स :

Ayodhya Ram Mandir: हमारे भारत देश में धर्म, कर्म और क्षमा को प्राथमिकता दी जाती हैं। भारत एक ऐसा देश हैं, जहां कई जाति और धर्म को मानने वाले लोग बहुत ही प्रेम-भाव से मिल-जुलकर रहते हैं और भाईचारे का परिचय देते हैं। अपने मन के विचारों को सकारात्मक तरीके से बदलने में मंदिर बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। 

आप जब भी मंदिर में प्रवेश करते है तब आपके अंदर अलग ही एक सकारात्मक ऊर्जा आपके शरीर मे प्रवेश कर जाएगी आप जो भी काम करने की सोच रहे है की वह काम होगा या नहीं होगा जब आप मंदिर में आपके आराध्य को निहारते है तो आपके मन स्वयं कह देगा में ये काम कर सकता हूँ मेरे आराध्य मेरे साथ है ।

Q.1 : Ayodhya ram mandir opening date kya hai ?

उत्तर: अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह अगले साल 22 जनवरी 2024 को होना है.

Q.2 : अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कब हुआ था?

उत्तर: 5 अगस्त 2020 को भारत के प्रधान मन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमिपूजन अनुष्ठान किया गया था और मन्दिर का निर्माण आरम्भ हुआ था।

Ujjain Mahakal Mandir: उज्जैन में महाकाल मंदिर क्यों इतना प्रसिद्ध है, जाने उज्जैन के प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में

बागेश्वर धाम की आगामी कथाएं | आगामी श्री मनुमंत कथाए दिसम्बर 2023 में कहाँ कहाँ पर होने वाली है

राष्ट्रीय किसान दिवस कब मनाया जाता है ?

Desi Kahani Hindi: “आखरी  पर  ओसरी” | समय परिवर्तनशील है, “समय का चक्र”

1 comment on “Ayodhya Ram Mandir: विस्तार से जाने, विश्व प्रसिद्ध भव्य राम मंदिर उद्घाटन के बारे में ?

Leave a Reply